इस्माइलपुर के जय मंगल टोला निवासी बुट्टन मंडल ने बुधवार को पुत्र भूषण मंडल के अपहरण का आरोप लगाते हुए इस्माइलपुर थाना और नवगछिया एसपी को आवेदन दिया है और पुत्र की बरामदगी की गुहार लगायी है।
Total Downloads: 105
बुट्टन मंडल ने पुत्र की हत्या करने की आशंका जताई है। उसने एसपी को बताया कि 20 अगस्त को सुबह सात बजे दिनेश शर्मा ने मेरे पुत्र भूषण को काम करने के बहाने घर से भागलपुर ले गया। उसके बाद मेरा पुत्र वापस नहीं आया। दूसरे दिन आरोपी खुद फोन कर मेरे भाई के लड़का से पूछा।


साथ ही मोबाइल पर फोन कर मेरे पुत्र के बारे में पूछा। घर नहीं आने की जानकारी होने पर दो हजार रुपये की मांग की। दूसरे दिन 30 हजार रुपये मांगे और दो घंटे बाद 50 हजार रुपये लेकर शाहाबाद चौक भागलपुर बुलाया। 25 अगस्त को उसके बताये जगह पर जाने पर उसका मोबाइल बंद मिला, जो आज तक बंद है। पीड़ित ने पुत्र की हत्या की आशंका भी जतायी है।
उसने बताया कि आरोपियों ने छह माह पूर्व भी घर ढलाई के लिए 15 हजार और दो माह पूर्व 15 हजार कुल तीस हजार रुपये लिये थे। ये रुपये सितंबर में उसे वापस करना था। हो सकता है कि मेरे पुत्र का अपहरण कर फिरौती लेकर वही रकम मुझे वापस करने की योजना बनायी हो।
पीड़ित ने कहा कि आरोपियों से मेरे पुत्र की जान को खतरा है। एसपी ने थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
