बिहपुर। गुरुवार को दस बजे के करीब अपने दादा तारणी मंडल के साथ मवेशी को लेकर दियारा जा रहे सोनवर्षा वार्ड नंबर 2 एगरबिग्घी टोला निवासी राजेश मंडल के 14 वर्षीय पुत्र आशीष मंडल का घटोरा गंगा धार में डूबने से मौत हो गयी। जैसे ही किशोर के मौत की सूचना मिली मां कविता देवी एवं बहन सपना कुमारी दहाड़ मार कर रोने लगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 339

वहीं गांव के लोग तुरंत गंगा घाट पहुंच गये और शव की तलाश करने लगे। उधर मुखिया नीना रानी ने इस घटना की सूचना बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं सीओ बलिराम प्रसाद को दी। इधर स्थानीय गोताखोर शव की तलाश में जुटे रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। समाचार प्रेषण तक शव की खोज जारी थी
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
