होमगार्ड बहाली में शुक्रवार को नवगछिया ग्रामीण और नारायणपुर के 704 अभ्यर्थी शामिल हुए। नवगछिया ग्रामीण के कुल 1226 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनमें 428 अभ्यर्थी ही बहाली में पहुंचे। नारायणपुर के कुल 823 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था जिनमें शुक्रवार को बहाली में सिर्फ 276 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। दोपहर में तेज धूप की वजह से दौड़ लगाते हुए कई अभ्यर्थी मूर्छित होकर गिर पड़े। उनमें दो की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर एम्बुलेंस से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। होमगार्ड के जिला समादेष्टा त्रिलोकनाथ झा ने बताया कि उन दोनों अभ्यर्थियों की तबीयत ठीक है। शाम तक बहाली प्रक्रिया चली इस दौरान दौड़, लंबी और ऊंची कूद के साथ ही अभ्यर्थियों ने गोला भी फेंका।

बुधवार को हुई बहाली में सुल्तानगंज और पीरपैंती के 40 अभ्यर्थी सफल

बुधवार को सुल्तानगंज और पीरपैंती के बचे हुए उम्मीदवारों की बहाली में 40 को औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है। बुधवार को बहाली में सुल्तानगंज के 590 और पीरपैंती के 761 अभ्यर्थियों को शामिल होना था पर मारवाड़ी कॉलेज मैदान तक सिर्फ 295 अभ्यर्थी ही पहुंचे। जिनमें सुल्तानगंज के 141 और पीरपैंती के 154 अभ्यर्थी शामिल थे। उन 295 में 40 सफल हुए हैं। शनिवार को रंगरा चौक प्रखंड के अभ्यर्थी बहाली में शामिल होंगे। मारवाड़ी कॉलेज मैदान में सुबह से ही बहाली प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बहाली प्रक्रिया 16 तक चलेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *