नारायणपुर | गुरुवार को नारायणपुर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे पटरी के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नारायणपुर निवासी मोहम्मद शाहनवाज के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही बिहपुर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने शाहनवाज की हत्या कर शव को रेलवे पटरी के पास फेंक दिया है। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या या हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है।

इस संबंध में जीआरपी बिहपुर थाना अध्यक्ष सुदामा पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद शव से लिया गया बिसरा आगे की जांच के लिए पटना स्थित फोरेंसिक लैब भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *