bajar

नवगछिया शहर के लिए जाम नासूर बनता जा रहा है. सुबह 10 बजते ही नवगछिया स्टेशन रोड से महाराज जी चौक तक रह-रह कर जाम लगना शुरू हो जाता है. दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक जाम की समस्या बेहद भयावह हो जाती है. लोगों को स्टेशन रोड से मक्खातकिया सात से आठ सौ मीटर की दूरी तय करने में दोपहिया वाहन से तीस से चालीस मिनट लग जाता है. जबकि चार चक्का वाहन चालकों को 1 घंटे से भी ऊपर का समय लग जाता है. सोमवार को भी नवगछिया बाजार में दोपहर बाद से नवगछिया स्टेशन रोड के वैशाली चौक, दुर्गा मंदिर चौक बुरी तरह से जाम की जल से जूझ रहा था.

Whatsapp group Join

नवगछिया बाजार के समाजसेवी अशोक केडिया ने कहा कि जाम की समस्या काफी पुरानी समस्या है. पिछले दिनों नवगछिया के प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा जाम को लेकर बनाए गए मास्टर प्लान को अगर धरातल पर उतारा गया तो निश्चित रूप से नवगछिया शहर वासियों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल सकती है. हालांकि जाम की समस्या का एक तरफ प्रशासनिक स्तर पर मंथन हो रहा है तो दूसरी तरफ पुलिस जाम को लेकर बिल्कुल चुस्त-दुरुस्त नहीं दिख रही है.

bajar

कई स्थानीय लोगों ने नवगछिया पुलिस से जाम को लेकर तत्कालिक रूप से कार्यवाही करने की मांग की है. इधर नवगछिया के थानाध्यक्ष अमर विश्वास ने बताया कि शहर में तीन जगहों पर सवारी वाहनों और भारी वाहनों को शहर में प्रवेश से रोका जा रहा है. इन जगहों के अलावे शहर में जो भी जाम प्रभाविता स्थल हैं वहां पर चौकीदार की तैनाती की गई है. 3 दिनों के अंदर प्रभावित स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ जिला पुलिस बल के जवानों की तैनाती की जाएगी. जाम की समस्या पर पुलिस गंभीर है जल्द ही लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाया जाएगा

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *