नवगछिया। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी भिट्ठा निवासी बिहार पुलिस जवान स्मैक कारोबारी करण राज को गोपालपुर-रंगरा पुलिस ने पांच दिनों के रिमांड पर लिया है। करण राज को रंगरा पुलिस ने उसके वाहन से स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।

भागलपुर में वह पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया था, इसकी निशान देही पर भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद हुआ था। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि इससे स्मैक व हथियार सहित पुलिस कस्टडी से भागने के मामले में पांच दिनों तक गहन पूछताछ की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *