नवगछिया : मधेपुरा के स्वर्ण व्यवसायी से हाटे बाजारे एक्सप्रेस में लूट मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने शनिवार को इश्तेहार चिपकाया गया।

नवगछिया मॉडल रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि कटिहार जिला अंतर्गत खेरिया यादव टोला के उमा यादव, मुकेश यादव, कोढा मडवा के राजकुमार यादव और राज रमन उर्फ राजन यादव के घर पर हम लोगों ने ढोल-बाजे के साथ इश्तेहार चिपकाया।

उन्होंने बताया कि 25 जून 2023 को हाटे बजारे एक्सप्रेस से बखरी स्टेशन के आगे हथियार के बल पर मधेपुरा के स्वर्ण व्यवसाई पारस मणि से करोड़ों के सोना का लूट कर लिया गया था। जिसको लेकर के इस मामले में ये चार अपराधी फरार चल रहे हैं। लगातार छापेमारी करने के बाद हम लोगों ने न्यायालय से इसे इश्तेहार जारी करवाकर लोगों के घर पर चिपकाया है।

अगर यह लोग इश्तेहार चिपकाने के बाद न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं। आगे हम लोग इनके घर की कुर्की-जब्ती करेंगे। मालूम हो कि इस लूटकांड में एक व्यक्ति जेल में बंद है। उसे रिमांड पर लेने की तैयारी चल रहा है। वहीं इस मामले में पांच अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *