नवगछिया । नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम नरेंद्र पाल सिंह की अदालत ने ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के जंगली टोला कदवा में 22 जुलाई 2016 को हुये गौरी मण्डल हत्याकांड के सात अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वाले अभियुक्तों में जंगली टोला कदवा निवासी हूलो मंडल, संजय मंडल, विकास मंडल, रूपेश मंडल, वरुण मंडल, अनिल मंडल और विलास मंडल हैं।

न्यायालय ने सभी को भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 302, 147, 148, 149, 120 बी 34 के तहत दोषी करार दिया था।न्यायालय ने धारा 147 में एक वर्ष कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माना, धारा 148 में दो वर्ष कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माना, धारा 302/149 में आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाते हुये जुर्माना नहीं देने की स्थिति में एक वर्ष अतिरिक्त कारावास, 27 आर्म्स एक्ट में पांच वर्ष कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

उक्त हत्याकांड में ढोलबज्जा थाना कांड संख्या 34/16 की सुनवाई न्यायालय में दो सत्र वाद 758/16 और 198/17 दर्ज कर की जा रही थी। सत्रवाद 758/16 में हूलो मंडल को दोषी करार दिया गया है जबकि बांकी छः अभियुक्तों को सत्रवाद संख्या 198/17 में दोषी करार दिया गया है। कांड की सूचक मृतक की पत्नी सुनीता देवी है। मुकदमे के दौरान सात लोगों ने गवाही दी थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *