बिहपुर । बिहपुर के स्वर्ण व्यवसायी राजीव कुमार से बुधवार की शाम सात लाख रुपये के जेवर छिनतई का मामला फर्जी निकला। व्यवसायी का आरोपियों से लेनदेन का मामला था। व्यवसायी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली।

स्वर्ण व्यवसायी राजीव कुमार ने बुधवार की शाम बिहपुर पुलिस को सात लाख ज्वैलरी से भरा बैग बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा छीन लेने की सूचना दी थी। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सोनवर्षा से अमित व चंदू को हिरासत में लिया था। पीड़ित व्यवसायी ने दोनों का पहचान भी की थी। पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, लेकिन कहीं से घटना की सत्यता सामने नहीं आई और घटनास्थल के आसपास भी लोगों ने ऐसी किसी प्रकार की घटना होने से अनभिज्ञता जतायी।

नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार भी बिहपुर पहुंचे और व्यवसायी से पूछताछ की तो व्यवसायी ने लेनदेन का मामला कबूला है। बताया कि अमित व चंदू ने दुकान पर आकर धमकी दी थी। जिस कारण उसने लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को बतायी। एसडीपीओ ने अमित व चंदू से पूछताछ की तो तो अस्सी हजार रुपया लेनेदेन की बात सामने आई।

अमित व चंदू दुकानदार से पैसा मांगने गया था। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि स्वर्ण व्यवसायी से जेवर छीनने का मामला झूठा निकला। व्यवसायी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। हालांकि दुकानदार के साथ धमकी देने जैसे बात सामने आई है। अगर दुकानदार द्वारा आवेदन दिया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *