बिहपुर : प्रखंड के हरियो पंचायत के तीन वार्डों में कोसी के बाढ़ का पानी आने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। पहले से ही परेशान यहां के लोग कोसी के जलस्तर में वृद्धि होने से हरियो पंचायत के वार्ड नंबर एक के आहुति, वार्ड दो बड़ी खाल गांव में रहने वाली आबादी का जीना मुहाल हो गया है। बच्चों का पठन-पाठन भी बाधित हो गया है। क‌ई ग्रामीण बताते हैं कि मगरमच्छ भी देखा है। जिसके बाद लोगों के बीच भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

इसके अलावा आहुति से कुछ दूर स्थित गांव बड़ी खाल में कोसी का पानी घुस गया है। जिससे यहां रहने वाले परिवारों के लोगों की जिंदगी परेशान हो गई है। इसी तरह कुछ वर्ष पूर्व कोसी कटाव की भेंट चढ़ चुके गोविंदपुर गांव के विस्थापित परिवारों के घर के पास कोसी का पानी पहुंच चुका है। करीब 900 की आबादी वाला गोविंदपुर गांव कटाव से विस्थापित होने के बाद अब फिर से बाढ़ की मार झेलने को विवश है। इसी तरह वार्ड नंबर चार और पांच/कहारपुर गांव को चारों तरफ से कोसी ने घेरकर टापू बना दिया है।

मंगलवार को मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि हरियो पंचायत के उर्पयुक्त पांचों वार्ड में कोसी के पानी से हो रहे जनजीवन की परेशानी के बारे में अंचल और अनुमंडल के पदाधिकारी को जानकारी दे दी गई है। बिहपुर के सीओ लवकुश कुमार ने बताया कि कोसी प्रभावित गांवों के लिए पांच नावों का परिचालन सोमवार से ही शुरू करा दिया गया है।

आहुति गांव के सुभाष चौधरी, घोल्टी चौधरी, बलराम चौधरी आदि ने बताया कि सरकारी स्तर पर राहत मिलना तो दूर की बात है, यहां तक कि प्रखंड मुख्यालय से जुड़ने के लिए हमलोगों को सरकारी नाव तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। वहीं बड़ी खाल के वार्ड सचिव मंटू मंडल और वार्ड सदस्य मंजू देवी समेत क‌ई ग्रामीण बताते हैं कि सावन माह से ही हमलोग परेशान है, अब कोसी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण तीन दिन से पूरा इलाका जलमग्न हो गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *