महेशखूंट थाना के चौकीदार अमजद नदारफ ने अपनी नवविवाहिता प|ी 22 वर्षीय रोजी खातून की हत्या आग लगा कर दी। रोजी की मौत शनिवार को इलाज के क्रम में बेगूसराय के अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। आरोपी चौकीदार का विवाह 18 जुलाई 2018 को भागलपुर जिले के नारायणपुर थाना अंतर्गत भवानीपुर चकरामी निवासी मो. इसराफिल अली की पुत्री मृतिका रोजी खातून के साथ हुआ था।

वाले पर सूचना मिलते ही महेशखूंट थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा शव को बरामद करते हुए आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतिका के भाई मो. जावेद आलम अंजुम नदारफ के आवेदन पर चौकीदार पति अमजद नदारफ, सास बुरेशा खातून व देवर अंजुम नदारफ के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

सास, देवर समेत घर के सभी लोग फरार हैं। गई। दहेज नहीं देने पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। महिला की शादी चार माह पहले महेशखूंट थाना के रोरी में हुई थी। परिजनों ने बताया कि ससुरालवालों ने बेटी को मार डाला है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला के मायके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *