खरीक : खरीक थाना समेत नवगछिया पुलिस जिला पुलिस का सिरदर्द बना डेढ़ लाख रुपए का इनामी मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी पप्पू यादव को एसटीएफ के जवानों ने सोमवार की देर शाम एक पिस्टल और 24 राउंड गोलियों के साथ खरीक थाना क्षेत्र के नया टोला भवनपुरा से गिरफ्तार कर लिया है.खरीक में पप्पू यादव की गिरफ्तारी एसटीएफ जवानों की बहुत बड़ी सफलता बताई जा रही है.इस संदर्भ में नवगछिया एसपी निधि रानी ने बताया की इनामी कुख्यात अपराधी पप्पू यादव पिता अम्बिका यादव नया टोला भवनपुरा को एसटीएफ के जवानों ने एक पिस्टल और 24 राउंड थ्री फिफ्टीन कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है.
एसटीएफ जवानों और अपराधियों के बीच फायरिंग
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर शाम एसटीएफ जवान सादे लिबास में अचानक सफेद रंग के चार चक्का वाहन से नया टोला भवनपुरा पहुंचा. एसटीएफ जवानों ने पहले रास्ता भटकने की बात बता कर रास्ता दिखाने के लिए कुख्यात पप्पू यादव को अपने कब्जे में लेकर गाड़ी में बैठाया.गाड़ी में बैठने के बाद सभी एसटीएफ जवान इनामी अपराधी पप्पू यादव को गिरफ्तार कर जैसे ही बढ़ने लगा तो प्रतिरोध में पप्पू यादव के गिरोह के अपराधियों ने एसटीएफ के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दिया.बदले में अपराधियों और एसटीएफ जवानों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी. फायरिंग की आवाज ग्रामीणों ने भी सुना.गोलियों की फायरिंग से आसपास के इलाकों में किसी अनहोनी की घटना को लेकर दहशत व्याप्त हो गया.लोग भय से सहम गये. आस पास के क्षेत्र में दहशत बन गया. अपराधियों के ताबड़तोड़ फायरिंग से एसटीएफ के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया और फायरिंग होने लगी.अपराधियों पर फायरिंग हुआ.फायरिंग की आवाज सुनकर सभी अपराधी दहशत में आ गए और एसटीएफ के जवान सुगमता से इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर स्थल से निकलने में कामयाब रहे.


गिरफ्तारी से व्यवसायियों और किसानों ने ली राहत की सांस
नया टोला पचास हजार का इनामी कुख्यात अपराधी पप्पू यादव की गिरफ्तारी होने से नया टोला भवनपुरा,कृष्ण नगर विश्वपुरिया, खरीक चौक के व्यवसायियों और आसपास के किसानों और व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है.

