बिहपुर। झंडापुर ओपी क्षेत्र में एक चिमनी भट्ठा के सामने रविवार की अलसुबह सर्विस रोड पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पटना एवं झंडापुर ओपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थ के तस्करी कर रहे तस्करों के खिलाफ बड़ी कर्रवाई की गयी।

पुलिस ने ट्रक के अंदर छुपाकर रखे 24 पैकेट में करीब 1 क्विंटल 24 किलो गांजा बरामद किया एवं ट्रक को जब्त कर लिया। इस दौरान ट्रक चालक मौका देख भागने में सफल रहा। जबकि उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार उपचालक नारायण साह सीतारामपुर, थाना मटिहानी जिला बेगूसराय है। पुलिस के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो गिरफ्तार उपचालक से पूछताछ कर रही है। छापेमारी में एनसीबी की टीम में प्रमोद कुमार, सिकंदर कुमार, प्रवीण कुमार, रविरंजन एवं झंडापुर के पीएसआई मुन्ना लाल ज्ञानी शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *