बिहपुर . थाना क्षेत्र के अमरपुर में 14 नंबर सड़क पर गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने कट्टा का भय दिखा झंडापुर निवासी गुड्डू चौधरी के बेटे के निशु कुमार को लूट लिया. वह नवगछिया से घर लौट रहा था. भगवतीपुर गांव की तरफ से एक बाइक पर सवार तीन अपराधी ओवरटेक करते हुए आये.
Total Downloads: 385
उन्होंने दोगच्छी के पास उसके सामने बाइक लगा दी और कट्टा का भय दिखाकर उससे बैग, पर्स और मोबाइल छीन लिये. इसके बाद तीनों बदमाश गौरीपुर की तरफ ही भाग निकले. जाते-जाते धमकी देते गये कि चुपचाप यहां से निकल जाओ.

निशु ने बताया की पर्स में करीब छह हजार रुपये व एटीएम थे. पीड़ित युवक अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच कर सूचना दी. उसने पुलिस को बताया कि बाइक पैशन प्रो थी, जिसका नंबर बीआर 10 वाइ 3171 था.

