पहुंच पथ पर कार व बाइक की भिडंत, युवक गंभीर

नवगछिया। विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर कलबलिया धार के पास बुधवार को कार व मोटरसाइकिल की भीडूंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक की स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए, मायागंज अस्पताल भेज दिया।

नरकटिया गांव में बकाएदारों की काटी गई बिजली

बिहपुर | प्रखंड की नरकटिया गांव में बिजली विभाग के पदाधिकारी ने बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काट दिया। जिन उपभोक्ताओं के घरों की बिजली काटी गई उनमें जानकी यादव, नागेश्वर ठाकुर, देवेन्द्र झा, हिरदी चौधरी का नाम शामिल है। बिजली विभाग के एसडीओ अभिषेक पासवान ने बताया कि उक्त सभी उपभोक्ताओं का बकाया ज्यादा रहने के कारण कनेक्शन काटा गया है। प्रखंड बकाएदारों के खिलाफ बिजली काटने का यह सिलसिला जारी रहेगा। नोटिस के बाद भी बकाएदार बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं, इसलिए . उक्त कार्रवाई की गई है। दो हजार से अधिक बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

झंडापुर में आपस के विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन लोग घायल

बिहपुर | झंडापुर ओपी क्षेत्र के झंडापुर में बुधवार को आपस के विवाद में हुई मारपीट में दो पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में पहले पक्ष के नवीन चौधरी, दूसरे पक्ष के संतोष चौधरी व बमभोला चौधरी का नाम शामिल है। तीनों घायल मामले को लेकर ओपी पहुंचे। जहां से पुलिस ने तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए बिहपुर पीएचसी भेज दिया। जहां डॉक्टर ने तीनों का इलाज किया। ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। मामले को लेकर किसी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है, आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *