नवगछिया। बाढ़ नियंत्रण कार्यालय नवगछिया के अंतर्गत चल रहे हैं गंगा कोसी के विभिन्न कटाव स्थलों का जायजा कटिहार के मुख्य अभियंता इंजीनियर अनिल कुमार ने अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता के साथ किया। उन्होंने पांच वर्षों से चल रहे इस्माईलपुर जाह्नवी चौक तटबंध का निरीक्षण किया। जहां पर कार्य के लंबित रहने पर तत्काल उसे पूरा करने का निर्देश संवेदक को दिया।

इस्माईलपुर से जाह्नवी चौक तटबंध पर घास लगाने की अभी कार्य चल रहा है। मुख्य अभियंता ने बताया कि घास लग जाने के बाद गंगा नदी के पानी के थपेड़ों से बचाव होगा। इस्माईलपुर से बिंद टोली के बीच गंगा नदी में स्पर संख्या 6 एन एस पर संख्या 1 और काजीकोरिया तटबंध सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर मुख्य अभियंता ने संवेदक को को 15 मई तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

बेटी की डोली के बाद उठी मां की अर्थी, शादी के तुरंत बाद हादसे में गई जान

उन्होंने बताया कि यहां पर अधिकतम कार्य जियो बैग से करना है। नवगछिया में गंगा कोसी नदी में कुल 9 जगहों पर कार्य शुरू हुआ है। जिसमें से कुछ जगहों पर कार्य की प्रगति ठीक-ठाक है, लेकिन कुछ जगह पर कार्य अभी 5% से भी कम है। जहां काम शुरू नहीं हुआ है वहां के लिए कार्यपालक अभियंता को तत्काल कार्य शुरू करने का निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि झल्लूदास टोला में लगभग 32 करोड़ की लागत से कटाव रोधी का प्राक्कलन दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *