नवगछिया लिस ने 15 लाख के अवैध लॉटरी टिकट के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित नवगछिया थाना के मक्खातकिया का मो शमशुल है.नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि विशेष समकालीन अभियान के क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि महराज जी चौक पर टोटो में संदेहास्पद सामान रखा है.

सूचना सत्यापन के लिए टीम ने महराज जी चौक पर टोटो की जांच की. टोटो में लोड तीन कार्टून में बंद सीटी आफ ड्रीम लैंड डीयर कंपनी के दो लाख 71 हजार तीन सौ अवैध लॉटरी का टिकट बरामद किया. पुलिस ने मौके से मो शमशुल को गिरफ्तार किया.

आरोपित के विरुद्ध नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. कांड में संलिप्त अन्य आरोपितों के विरुद्ध पुलिस छापेमारी कर रही है. बाहर के स्टेट से लाटरी के टिकट बेचा जाता था. ट्रेन से लाटरी का टिकट लाया था और मक्खातकिया लेकर जाया जा रहा था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....