नारायणपुर। आशाटोल गांव में गुरुवार को भवानीपुर पुलिस व एलटीएफ टीम ने गुप्त सूचना पर 180 एमएल की 125 बोतल विदेशी शराब को गड्डे में जलकुंभी से बरामद की।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि शरदानंद शर्मा घर के पास गड्डे में शराब की सूचना मिली थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब को जब्त किया गया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

