नवगछिया : जिले के विभिन्न स्कूलों में एफएलएन और एलईपी स्टूडेंट किट वितरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सूचनाओं की इंट्री नहीं करने पर नवगछिया और इस्माइलपुर प्रखंड को छोड़ कर जिले के सभी प्रखंडों के बीईओ, बीपीएम और लेखापाल सह डाटा इंट्री ऑपरेटर से शनिवार को स्पष्टीकरण पूछा गया था। एसएसए डीपीओ डॉ. जमाल मुस्तफा ने सभी अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर जवाब देने का निर्देश देते हुए कार्यालय में उपस्थिति होने को कहा था। इसकी जानकारी 72 घंटे बाद भी किसी कर्मी ने शिक्षा विभाग को उपलब्ध नहीं कराई है। वहीं डीपीओ जमाल मुस्तफा ने कहा कि

इन सभी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वेतन काटा जाएगा।

वहीं जिले के नवगछिया और इस्माइलपुर प्रखंड ने शत प्रतिशत सूचनाओं की इंट्री का कार्य पूरा कर लिया है। गोपालपुर में महज 13 फीसदी, रंगरा चौक प्रखंड में महज 16 फीसदी और नारायणपुर में महज 23 फीसदी सूचनाओं की इंट्री हुई है। खरीक का कार्य भी संतोषजनक है, यहां पर 98 फीसदी इंट्री हुई है। डीपीओ ने बताया कि उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना, स्वेच्छाचारिता एवं कार्य के प्रति संवेदनहीनता को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने अधिकारियों से पूछा है कि स्पष्ट करें कि किस परिस्थिति में आपके प्रखंड में उक्त कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी है। डीपीओ ने बीपीएम, लेखापाल सह डाटा इंट्री ऑपरेटर के मानदेय भुगतान में 50 फीसदी की कटौती करेंगे। डीपीओ ने यह भी कहा है कि जिन प्रखंडों में इंट्री कम हुई है, वैसे प्रखंडों में वितरण कार्य में अनियमितता की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। एक से पांच तक के विद्यार्थियों को एफएलएन किट और छह से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एलईपी स्टूडेंट किट का वितरण पूर्व के दिनों में किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *