नवगछिया | साइकिल से यात्रा कर लोगों के बीच जल और पर्यावरण संरक्षण का अलख जगा रहे हरियाणा मंडी बोर्ड से रिटायर्ड सुभाष चंद्र बिश्नोई शुक्रवार को बाल भारती विद्यालय नवगछिया पहुंचे। उन्होंने स्कूल के बच्चों से कहा कि मानव जाति को अपने अस्तित्व के लिए जल एवं पर्यावरण का संरक्षण करना जरूरी है।
Total Downloads: 337
उन्होंने जल संरक्षण के तरीके बताए। सुभाष अब तक हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, नेपाल के काठमांडू एवं अन्य शहरों की लगभग 7000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चुके हैं। वर्तमान में पश्चिम बंगाल से होते हुए दक्षिण भारत जा रहे हैं।
स्कूल के प्रशासक डीपी सिंह, प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय रूंगटा, लायंस क्लब के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, प्राचार्य नवनीत सिंह ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर सुभाष चंद्र बिश्नोई ने स्कूल परिसर में पौधा लगाया।

