नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने शुक्रवार दोपहर को अपने वेश्म में अर्द्धसैनिक बलों के कमांडेट व विभिन्न थानाध्यक्षों के साथ चुनाव को ले बैठक की। इसके बाद बताया कि गोपालपुर व बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर स्वच्छ व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सुरक्षा कड़ी रहेगी। बताया कि मतदाताओं को भयभीत करने वाले लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

एसपी ने बताया कि 74 बदमाशों के खिलाफ सीसीए का प्रस्ताव भेजा गया है। उसमें से 64 बदमाशों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की स्वीकृति मिल गई है। अब तक 5587 लोगों के खिलाफ 107 की कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें अब तक 2300 लोगों को बाउंड डाउन करवाया जा चुका है। पुलिस जिला नवगछिया में 20 चेकपोस्ट बनाये जायेंगे। तीन इंटरस्टेट नाके कार्य कर रहे हैं। सभी 46 शस्त्र अनुज्ञप्ति धारकों में से 44 लोगों के शस्त्र जमा करा लिए गये हैं। एक का शस्त्र अनुज्ञप्ति रद्द हो गया तथा दो और लोगों पर रद्दीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

चुनाव के दौरान अर्द्धसैनिक बलों द्वारा स्पेशल बाइक पेट्रोलिंग की जायेगी। दियारा क्षेत्र में घुड़सवार टीम के साथ के अलावा अपराधियों पर नजर रखने के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी लगायी गयी है। गंगा कोसी नदी पर अलग-अलग क्षेत्रों में इस टीम को लगाया गया है। मतदान के दिन सभी सीमाएं सील रहेंगी। साथ ही मतदान शांतिपूर्ण हो इसकी निगरानी के लिए भी टीम अलग से बनायी गयी है। बैठक में अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार के अलावा इंस्पेक्टर एवं सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu