नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर भवानीपुर नवगछिया में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा के नेतृत्व में किया गया।

अभाविप कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने कहा अभाविप कार्यकर्ताओं को नेता नहीं बल्कि नेता जी के जैसा बनना चाहिए, उनके जैसा देश प्रेम मन में लाना चाहिए। वो पराधीनता का दौर था, जब युवा आजादी को अपना लक्ष्य मानते थे. अब देश आजाद है.अब युवाओ का लक्ष्य देश की तरक्की होनी चाहिए.


वहीं अभाविप के कृष्ण कुमार ने सुभाष चन्द्र बोस जी की जीवनी पर विस्तृत वर्णन किया। मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा, कोचिंग के संचालक संदीप सर,प्रतिभा झा, विश्वास वैभव, मेघा कुमारी, मौसम कुमारी, सुजीत सिंह चौहान, कृष्ण कुमार, शिवम झा, सौरभ पोद्दार, विष्णु कुमार, अभिषेक कुमार, मिट्ठू कुमार राहुल कुमार , छोटू कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *