नवगछिया : नवगछिया के मक्खातकिया मुहल्ले के एक शादी समारोह में डांस करने को लेकर हुए विवाद में स्थानीय लोगों ने बारातियों की जम कर धुनाई कर दी है. घटना में बारात पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. घायलों में कटिहार जिले के मनिहारी काटाकोस अजीमाबाद निवासी लड़के का पिता मोहम्मद हाफिज, लड़के का सगा भाई सकील और लड़के का ममेरा भाई मोहम्मद सबीर है.

Whatsapp group Join

घायल लोगों और बारात के पक्ष के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि मक्खातकिया के मोहम्मद मुबारक की लड़की और कटिहार जिले के मोहम्मद हफीज के पुत्र मोहम्मद राजू की शादी होनी थी. निकाह संपन्न भी हो गया था. इसी बीच बारात के कुछ लड़के डांस करना चाह रहे थे लेकिन स्थानीय लोग इसका विरोध यह कह कर कह रहे थे की डीजे लड़के वाले लेकर नहीं आए हैं बल्कि डीजे लड़की वालों की तरफ से व्यवस्था किया गया है.

इसलिए बारात के लोग इस डीजे में नहीं नाच सकते हैं. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता चला गया और स्थानीय लोगों ने मिलकर बारातियों की पिटाई कर दी. बारात में शामिल लोगों ने कहा कि लगभग 30 से 35 लोगों की पिटाई की गई लेकिन ज्यादातर लोगों को आंशिक चोटें आई.

तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसका इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में करवाया गया. हालांकि देर शाम तक दोनों पक्षों के बुद्धिजीवियों ने मिल बैठकर आपस में सुलह कर लेने की बात कही है. नवगछिया के यहानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि मामला पुलिस के संज्ञान में है लेकिन किसी प्रकार का लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. फिर भी पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *