नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 नवोदय चौक के पास सोमवार को लगभग 12:30 बजे पैसेंजर उतार रहे लगी ऑटो को तेज रफ्तार अनियंत्रित गिट्टी लदी ओवरलोड ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे ऑटो असंतुलित होकर एनएच किनारे गड्ढे में जा गिरी जिस पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया
Total Downloads: 102
स्थानीय ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की जख्मी बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी मो शमशेर आलम की पत्नी सीमा खातून, पुत्र अरशद अली एवं भागलपुर के पीरपैंती निवासी देवराही कुमार, खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के बबलू यादव, नारायणपुर के बीरबन्ना निवासी मो बेचो एवं बलाहा निवासी शहनाज खातून जख्मी हुई है.

घटनास्थल से ट्रक व ऑटो के चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है दोनो वाहन को पुलिस ने जप्त कर ली है वहीं पीएचसी के डा विनोद कुमार ने बताया की घायल लोगों का प्राथमिक उपचार के साथ बेहतर इलाज के लिए मायागंजअस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है.

