हथियार व गोली के साथ नवगछिया के परबत्ता थाना की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी हैं। पुलिस ने आरोपित के पास एक देशी कट्टा तथा दो गोली बरामद किया हैं।
थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि जगतपुर गांव के ही पास कोरेन बहियार में पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने संदेह होने पर आरोपित को खदेर कर पकड़ लिया। आरोपित की तलाशी लिया तो उसके पास एक देशी कट्टा व दो गोली बरामद किया हैं।

थानाध्यक्ष के बयान पर आम्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया हैं। वहीं पुलिस ने आम्स एक्ट के पुराने मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया हैं। आरोपित जगतपुर निवासी हैं। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया।


