नवगछिया। अभी अभी बड़ी खबर सामने आ रही है कि संक्रांति का संदेश दही इत्यादि ले जा रहे एक बाइक की दूसरी बाइक से आमने सामने हुई टक्कर में एक की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं दो को चिंता जनक स्थिति में नवगछिया से रेफर कर भागलपुर भेज दिया गया है। बाइक सवार मृतक का नाम सुबोध मंडल पिता नित्यानंद मंडल घर साधुपुर नवगछिया बताया जा रहा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 119
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक पर दो दो लोग थे। दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति का पता नहीं चल पाया। या तो वह भाग गया अथवा किसी अन्य जगह इलाज के लिए चला गया।

बताते चलें कि दुर्घटना ग्रस्त दोनों बाइक होंडा कंपनी की है। जहां एक बाइक का नंबर BR11AJ 3443 है। वहीं दूसरी बाइक का नंबर BR10AB 0778 है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

