नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पुलिस अधीक्षक आवास के ठीक सामने हुए एक सड़क हादसे में पूर्णिया जिले के टीकापट्टी सभा गांव के निवासी मिथिलेश कुमार(55), घनश्याम राय(45) गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया.
Total Downloads: 379
जानकारी मिली है कि दोनों एक सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी करते हैं. दोनों सुबह अपनी मोटरसाइकिल से मधेपुरा से अपने घर जा रहे थे इसी दौरान एक अनियंत्रित सुमो विक्टा ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का दे मारा जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

मौके से सुमो विक्टा का चालक भागने में सफल रहा जबकि पुलिस ने सुमो विक्टा को जब्त कर लिया है. मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कर ली गई है और नवगछिया पुलिस वाहन मालिक और चालक का पता लगा रही है.

