नवगछिया – राष्ट्रीय राजमार्ग मकंदपुर चौक के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर निवासी हरिनंदन सिंह का पुत्र ललन कुमार (20) की मौत हो गयी हैं जबकि गांव के ही बिंदेश्वरी साह का पुत्र मनोहर साह (32) गंभीर रूप से घायल है. मनोहर को बेहतर इलाज के लिये जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया है. घटना गुरुवार रात दस बजे की है. परिजनों ने बताया कि ललन कुमार और मनोहर साह दिनों जल नल का काम करके पैदल ही घर लौट रहे थे.

मकंदपुर चौक पर सड़क पार करने के क्रम में एक आज्ञात अनियंत्रित वाहन के चपेट में आ गये. ललन की घटना स्थल पर ही मौत हो जाने की बात कही जा रही है जबकि मनोहर गंभीर रूप से घायल हो गया.

स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को अस्पताल पहुचाया गया जहां चिकित्सकों ने ललन को मृत घोषित कर दिया और मनोहर का प्राथमिक उपचार कर उसे भागलपुर जेएलएनएमसीएच मायागंज कर दिया. समाचार लिखे जाने तक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई थी.

देर रात मृतक के परिजन सहित पंचायत के मुखिया विजय सिंह और उपमुखिया मो आजाद पहुंचे थे. परिजनों ने कहा कि मकंदपुर चौक सड़क हादसे को लेकर काफी संवेदनशील है फिर भी रात्रि में वहां चेक पोस्ट पर पुलिस की तैनाती नहीं थी. घटना के एक घंटे बाद भी गोपालपुर पुलिस नहीं पहुंची है. युवक की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *