पाकिस्तान में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने आफत मोल ले ली है। देशभर में उनके इस कदम का विरोध हो रहा है। नाराजगी का आलम ये है कि एक संगठन ने उनका सिर कलम करने वाले को इनाम देने की घोषणा कर डाली है।
Total Downloads: 176
इमरान खान के प्रधानमंत्री पद की शपथ के दौरान पाक आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा से कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के गले मिलने पर पैदा हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बीजेपी के साथ-साथ अन्य दलों और संगठनों ने इसको लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। साथ ही विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है।

सिद्धू के जादू की झप्पी पर गिरिराज को ऐतराज, बोले- आतंकवाद के संरक्षक वाजवा से गले मिल रहे थे
मुजफ्फरपुर में नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला दहन किया गया। हक-ए-हिंदुस्तान मोर्चा के सदस्यों ने शहर के कम्पनी बाग स्थित खुदीराम बोस स्मारक स्थल के पास सिद्धू का पुतला फूंका। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने सिद्धू के पुतले पर जूते मारे और नवजोत सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए।

इस दौरान मोर्चा के संयोजक तमन्ना हाशमी ने सिद्धू को पाकिस्तान परस्त बताया। उन्होंने ऐलान किया है कि सिद्धू का सर काटकर लाने वाले को 11 लाख का इनाम दिया जाएगा।

