इस बार वासंतिक नवरात्र 13 अप्रैल से शुरू हाेगा। यह 22 अप्रैल तक चलेगा। 13 से ही भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2078 का आरंभ हाेगा। नए साल का राजा और मंत्री दाेनाें मंगल हाेंगे। मंगल के राजा हाेने से पारंपरिक द्वेष की स्थिति हाे सकती है। लेकिन मंगल के मंत्री भी हाेने से यह आर्थिक उन्नति का साल रहेगा। शहर में मशाकचक दुर्गाबाड़ी, मुंदीचक, वारसलीगंज, कचहरी चाैक, शहीद भगत सिंह चाैक व नाथनगर दुर्गा मंदिर समेत अन्य जगहाें पर मां दुर्गा की पूजा हाेगी। कलश स्थापन का शुभ मुहूर्त सुबह 4:30 से 8:45 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त 11:36 से 12:24 बजे तक है।

दस दिन का हाेगा नवरात्र, रामनवमी 21 अप्रैल काे हाेगा

हड़बड़िया काली मंदिर मंदरोजा के ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि इस बार चैत्र नवरात्र दस दिन का हाेगा। पिछले साल 25 मार्च से 2 अप्रैल तक नवरात्र था। 2019 में नवरात्र नौ दिनों तक 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक था। इस बार नवरात्र 13 अप्रैल 22 अप्रैल तक होगा। शुभारंभ मंगलवार से हो रहा है और इसका समापन गुरुवार को होगा। रामनवमी 21 अप्रैल काे हाेगा।

इस बार बारिश अधिक हाेगी, फसल अच्छी हाेगी

मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि इस बार मां दुर्गा का अागमन घोड़ा पर हाेगा। यह राजनीतिक उथल-पुथल, सत्ता परिवर्तन व रोग-शोक का संकेत है। माता मनुष्य के कंधे पर सवार होकर जाएंगी। इससे अधिक वर्षा होने की संभावना है। फसल अच्छी हाेगी। माता के अागमन अाैर प्रस्थान दिन पर निर्भर करता है।

कलश स्थापन का शुभ मुहूर्त 4:30 से 8:45 तक

नवरात्रि की तिथि अाैर समय

{13 अप्रैल- कलशस्थापन प्रतिपदा सुबह 8:45 मिनट तक
{14 अप्रैल द्वितीया सुबह 10:46 तक
{15 अप्रैल तृतीया दिन में 12:52 तक
{16 अप्रैल चतुर्थी दिन में 2: 49 तक
{17 अप्रैल पंचमी शाम 4:32 तक
{18 अप्रैल षष्ठी सायं 5:52 तक
{19 अप्रैल सप्तमी शाम 6:45 तक
{20 अप्रैल अष्टमी शाम 7:07 तक
{21 अप्रैल नवमी शाम 6:57 तक
{22 अप्रैल दशमी सायं 6:18 तक

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *