भागलपुर सीट जदयू को दिए जाने पर नाथनगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है। पार्टी के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। रविवार को मधुसूदनपुर के शाहजादपुर में प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पार्टी नेतृत्व से दोबारा विचार करते हुए सीट भाजपा उम्मीदवार काे दिए जाने की मांग की। यदि ऐसा नहीं हुआ तो नाथनगर मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी सहित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व बूथ कमेटी के सभी अध्यक्ष 23 मार्च को जिलाध्यक्ष को सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप देंगे। मौके पर महामंत्री रंजीत यादव, अक्षय कुमार दास, तारकेश्वर आजाद, राजेश कुमार, रामस्वरूप राम, सुनीता गोस्वामी, मुन्ना, प्रदीप गोस्वामी, विवेकानंद राय, प्राह्लाद कुमार, कैलाश महतो, ब्रह्मदेव महतो और राकेश जायसवाल आदि मौजूद थे।

नवगछिया जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

नारायणपुर | लोकसभा सीट जदयू के जाने के विरोध में भाजपा नवगछिया जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया रीता देवी व जिला कार्यकारिणी सदस्य सह पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यालय को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में शिकस्त खाने के बाद भी वे लगातार पार्टी के लिए काम करते रहे थे। सीट पार्टी के पासे से जाने से वे लोग दुखी हैं।

भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता आज देंगे इस्तीफा

भागलपुर लोकसभा सीट जदयू के खाते में जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ता में नाराजगी बढ़ने लगी है। भाजपा जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के तीन सौ कार्यकर्ता आज पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देंगे। यह फैसला रविवार को अल्पसंख्यक सेल के कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मो. शहाबउद्दीन ने कहा कि भागलपुर की सीट भाजपा के खाते में नहीं आने से शाहनवाज हुसैन चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इस फैसले से आहत कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफे का फैसला लिया है। सोमवार को मोजाहिदपुर मस्जिद के समीप एकजुट होकर सभी कार्यकर्ता इस्तीफा देंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *