नवगछिया। उज्जवला योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ललिता देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि कार्ड बनाने के नाम पर कम्प्यूटर सेंटर के संचालक तेतरी के सौरभ कुमार ने 4 हजार रुपए ले लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
फोन करने पर वह और पैसे की मांग कर रहा है। जब पैसे वापस करने को कहा तो उसने दो दिन में कार्ड देने की बात कही। अब पैसे मांगने पर वह मारपीट पर उतारू हो जाता है। थानाध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
