कटिहार: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ अश्लील ट्वीट करनेवाले एक युवक को नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Total Downloads: 385
एसपी विकास कुमार ने कहा कि मामला हाईप्रोफाइल रहने के कारण और विधि व्यवस्था में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए गोपनीय तरीके से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पटना के साइबर सेल यूनिट के एसपी से एक सामाजिक कार्यकर्ता शाहिन सैयद ने संबंधित मामले की शिकायत की थी।

इस शिकायत की जांच में साइबर सेल ने आरोपी युवक की शिनाख्त नगर थाना क्षेत्र के विनोदपुर निवासी संजय नाथ के रूप में करते हुए इसकी सूचना कटिहार पुलिस को दी। इस मामले की सत्यता सामने आने पर पुलिस ने पहले नगर थाना में संबंधित शिकायतकर्ता के आवेदन पर केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ नगर थाना में केस दर्ज किया गया है।

