सीवान पूर्वोत्तर रेलवे के जीरादेई-सीवान स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 395/16 पर स्थित रेल विद्युतीकरण के पोल का गायरॉड तार चोरों ने काट दिया. इसी बची 15204-लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के आ जाने से चोर भाग निकले. गायरॉड के कटने से विद्युत पोल टेढ़ा हो गया. इससे ट्रेन की बोगी पोल से टकराने लगी और शार्ट करने से चिंगारी निकलने लगी. हालांकि, चालक की सूझबूझ से ट्रेन रुक गयी और लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बच गयी. इसके बाद चालक ने कंट्रोल को जानकारी दी.

सूचना मिलते ही सीवान जंक्शन के रेल विद्युतीकरण के पदाधिकारी व रेल सुरक्षा बल के निरीक्षक अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. साढ़े चार घंटों के प्रयास के बाद लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस को रवाना किया गया. इससे अन्य ट्रेनों का भी आवागमन प्रभावित हुआ. घटना जीरादेई-सीवान स्टेशन के बीच डाउन लाइन की है. इस कारण रात एक बजे से लेकर सुबह 09:45 बजे तक डाउन लाइन की प्रमुख तीन ट्रेनों को गोरखपुर से डायवर्ट कर कप्तानगंज-थावे रूट से चलाया गया. अप लाइन की सभी ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग से ही गयीं.

इधर, रेलवे सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट मोहम्मद नौशाद अली खान मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. तार काटने वाले चोरों को पकड़ने के लिए आरपीएफ ने छपरा से खोजी कुत्ते को बुलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. रेल विद्युतीकरण के सेक्शन इंजीनियर गोपाल कुमार की सूचना पर आरपीएफ ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *