ढोलबज्जा: बाबा बिशु राउत पुल के संपर्क पथ प्रतापनगर कदवा में, मोहन सिंह के वसावटों समीप करीब चार बजे स्थानीय निवासी भिखारी सिंह की पत्नी मानरी देवी (65) को नवगछिया की ओर जा रहे बाइक सवार ने जोरदार धक्का मार दिया. धक्का लगने के बाद मानरी को सिर व हाथ-पैर पर गंभीर चोट आई थी. ग्रामीणों की मदद से महिला को उठाकर उनके घर वालों को घटना की जानकारी दी गई.

जिसके बाद परिजन द्वारा घायल महिला की उपचार के लिए भागलपुर के चिकित्सक हेमशंकर शर्मा के यहां ले जाया गया. जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मानरी की मौत की सूचना पाते हीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. देर रात तक शव घर नहीं लाया गया था. वहीं ग्रामीणों ने लाल रंग के हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल को चालक समेत पकड़ कर रखा है.

बाइक सवार मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कलासन निवासी बताया जा रहा है. प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे. जो काफी तेज रफ्तार से नवगछिया जीरोमाइल की तरफ जा रहे थे. इसी बीच महिला सड़क के उस पार अपने खेत घास लाने जा रही थी कि मोटरसाइकिल चालक ने धक्का मारा दिया और महिला की कपड़ा (साड़ी) में फंसे कुछ दूर तक घिसटते हुए चले गए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *