बिहपुर। बिहपुर मध्य पंचायत के वार्ड नंबर एक में रविवार को अचानक मामूली बात पर जमकर लाठी चल गई। जिसमें चार लोग घायल हो गये। घायलों में पप्पू मोदी, सिकंदर मोदी, जितनी देवी एवं ममता देवी शमिल हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
घायल सिकंदर मोदी ने बताया कि विक्की मोदी से मामूली विवाद हुआ। उसी बात पर आक्रोशित होकर लाठी से पीटकर हमलोगों का सिर फोड़ दिया। सभी घायल बिहपुर थाना पहुंचे। जहां थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सभी घायलों को इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कर्रवाई की जायेगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
