केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि भागलपुर के बिहपुर से मधेपुरा के फुलौत के बीच 1500 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए जल्द ही राशि आवंटित कर दी जाएगी। बीएन मंडल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 2322.85 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली चार सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि कोसीवासियों की वर्षों से मांग है कि एनएच-57 पर बने महासेतु का नामकरण वाजपेयीजी के नाम पर किया जाए। गडकरी जब भाषण देने आए तो उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि इस पुल का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा। ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव की कोसी जल परिवहन का काम जल्द शुरू करने की मांग पर गडकरी ने कहा कि इस मुद्दे पर नेपाल के प्रधानमंत्री से बातचीत हुई है। पंचेश्वर में डैम बनाया जाना है। डैम के बनने से कोसी का पानी जहां-जहां जाता है वहां सिंचाई व्यवस्था और मजबूत होगी। साथ ही, 6000 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी होगा। इस बिजली को बिहार के लिए खरीदने की भी योजना है। गडकरी ने सांसद पप्पू यादव की मांग पर सहरसा में रेलवे ओवरब्रिज के लिए रुपए दिलाए देने की बात कही।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में रिमोट से परियोजनाओं का शिलान्यास करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। साथ हैं, डिप्टी सीएम सुशील मोदी व अन्य।

984.29 करोड़ से 10.2 किमी. पुल व पहुंच पथ बनेगा

केंद्रीय मंत्री ने भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत आने वाले एनएच 527 ए मधुबनी के उच्चैठ शक्तिपीठ से सहरसा के महिषी तारापीठ तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके तहत मधुबनी के भेजा पश्चिमी तटबंध से सुपौल के बकौर पूर्वी तटबंध के बीच कोसी नदी पर 984.29 करोड़ की लागत से 10.2 किमी. पुल व पहुंच पथ बनना है। इसके अलावा एनएच 107 पर 644.5 करोड़ की लागत से महेशखूंट-सहरसा-मधेपुरा 90 किमी सड़क निर्माण कार्य भी उन्होंने शिलान्यास किया।

गडकरी ने कहा-13 माह में अविरल व निर्मल होगी गंगा

छपरा | मंत्री ने कहा कि अगले 13 माह में गंगा अविरल और निर्मल हो जाएगी। केन्द्र की मोदी सरकार ने 50 साल का काम पांच साल में कर दिखाया है। केवल बिहार में ही एक लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें से 60 हजार करोड़ की योजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें कुछ अंतिम दौर में हैं। 40 हजार करोड़ की योजनाओं पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है। इतना ही नहीं 25-30 हजार करोड़ की और योजनाएं मंजूरी की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने रिमोट से राजमार्ग, नमामी गंगे व अन्य विभागों से जुड़ी करीब 864 करोड़ की योजनओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet