गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज जिले में गर्भवती प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए प्रेमी ने उसे जहर दे दिया। लड़की को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खजुहटी गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

प्रेमिका को दवा के नाम पर दिया जहर

  1. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सबरी गांव निवासी जमालुद्दीन मियां की बेटी से प्रदीप राय के बेटे नंदू यादव का प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार शाम प्रेमिका ने प्रेमी को फोन कर बताया कि वह गर्भवती है।
  2. प्रेमी ने उसे गुरुवार सुबह खजुहटी गांव बुलाया और दवा देकर खाने को कहा। प्रेमी ने बताया कि उसने डॉक्टर से पूछकर गर्भपात के लिए दवा खरीदा है। दवा खाते ही प्रेमिका बेहोश गई और प्रेमी मौके से फरार हो गया।

    सड़क किनारे बेहोश पड़ी थी लड़की

    देर शाम तक जब लड़की घर नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह खजुहटी गांव में लड़की सड़क किनारे बेहोश पड़ी थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था।

  3. परिजन तुरंत उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाने को कहा। इसके बाद परिजन लड़की को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। लड़की की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
  4. लड़की के परिजन उसे सदर अस्पताल से वापस ले आए और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। मौके से परिजनों ने प्रेमी का आधार कार्ड बरामद किया है। लड़की के परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *