रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्णब गोस्‍वामी की गिरफ्तारी का मामला अब बिहार चुनाव में भी मुद्दा बन रहा है। बुधवार को इसकी गूंज यूपी के सीएम योगी की जनसभाओं में भी सुनाई पड़ी। मधुबनी में चुनावी रैली को सम्‍बोधित करते हुए सीएम योगी ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

Whatsapp group Join

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र का गला घोंटती है। पहले उसने देश पर इमरजेंसी थोपी थी और आज देश के एक बड़े पत्रकार को केवल अपनी स्‍वयं की तुष्टि के लिए गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस, लोकतंत्र के चौथे स्‍तम्‍भ पर हमला कर रही है।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामी को छिपाने के लिए देश में अराजकता पैदा कर रही है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को देश पर 55 साल तक शासन करने का मौका मिला। लोकतंत्र का गला घोंटने का उसका पुराना इतिहास रहा है। 1975 में उसने देश पर इमरजेंसी थोप दी थी। आज भी आपने देखा होगा कि कैसे देश के एक बड़े पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्‍होंने कहा कि जनता को देश में अराजकता पैदा करने की छूट किसी को नहीं देनी चाहिए।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *