आज पूरा प्रदेश बिहार दिवस मना रहा है। इस बीच सुपौल में हुए बड़े पुल हादसे ने सबको हिलाकर रख दिया है। कोसी नदी पर बन रहे बकौर पुल का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया है। इस घटना में 1 मजदूर की मौत की पुष्टि जिला प्रशासन ने किया है जबकि 9 लोग जख्मी हो गए हैं। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दुर्घटना में 40 से ज्यादा लोग हादसे के शिकार हुए हैं। घायलों को लोगों ने बाइक और अन्य गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया। 1200 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण चल रहा है जिसे देश का सबसे बड़ा पुल बताया जा रहा है। जानकरी के अनुसार पिलर संख्या 151, 152 और 153 के सीप गार्टर टूटकर गिर कर जमीन में कई फीट तक धंस गए जिसकी चपेट में काम कर रहे मजदूर आ गए। कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गयी है। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिए जाने की बात सुपौल डीएम ने बताई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

सुपौल में बाकर पुल के गिर जाने का हादसा पहले नहीं है बल्कि बिहार में निर्माण में लापरवाही की वजह से फूलों के गिरने की लंबी श्रृंखला है। इससे पहले कई पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। किसी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने की वजह से या सिलसिला जारी है। यहां हम आपको उन 10 हादसों के बारे में बताना चाहते हैं जब सही सलामत दिखने वाले पुल अचानक ढक गए।

* 22 मार्च 2024 को सुपौल में कोसी नदी पर बना रहा बकौर पुल का बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में काफी गड़बड़ी की जा रही थी और शिकायत करने पर केस में फंसा देने की धमकी दी जा रही थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर का की निगरानी ठीक से नहीं करने का आरोप लगाया। इस पुल निर्माण गैमन इंजीनियर्स एंड कांक्ट्रेक्टर्स प्राईवेट लिमिटेड और मेसर्स ट्रांस रेल लाईटिंग प्राईवेट लिमिटेड की संयुक्त रुप से कर रही है।

* इससे पहले भागलपुर के सुल्तानगंज में अगवानी घाट पर बन रहा फुल 4 जून 2023 को गिर गया था। गंगा नदी पर लगभग 1400 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा था। इसका निर्माण पुल बनाने वाली बड़ी कंपनी एसपी सिंगला कर रही थी। इस हादसे के समय बिहार महागठबंधन की सरकार थी। सीएम नीतीश कुमार विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर रहे।

* उससे पहले 19 मार्च 2023 को सारण में पुल गिरने की घटना हुई थी।
* 2023 में ही 19 फरवरी को पटना का बिहटा में निर्माण के दौरान पुल गिर गया।
* 6 जनवरी 2023 को दरभंगा में पुल गिरने की घटना हुई थी। निर्माण के दौरान यह हादसा पेश आया।
* साल 2022 में नालंदा में पुल गिरने की दुर्घटना हुई। यह हादसा 18 नवंबर को हुआ था।
* साल 2022 में ही सहरसा में पुल गिरा। यह दुर्घटना 9 जून को हुई थी
* उसके पहले 20 में 2022 को बिहार में पुल गिरने का हादसा हुआ। फतुहा में निर्माण के दौरान पुल ढह गया।
* भागलपुर में अगवानी घाट घटना से पहले भी पुल हादसा हुआ। 23 अप्रैल 2022 को एक पुराना पुल अचानक गिर गया।

बिहार में पुल गिरने की घटनाओं से लोग गुस्से में हैं। सुपैल में घटना के बाद आसपास के जुटे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय श्याम नाम के व्यक्ति ने कहा कि पुल का जो निर्माण हो रहा है उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। पुल निर्माण जो मजदूर लगे रहते हैं उन्हें सेफ्टी के नाम पर कुछ नहीं दिया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल के गार्डर के नीचे 15 के आसपास मजदूर दबे हो सकते हैं। कई लोगों को निकालकर मोटरसाइकिल से ही सुपौल इलाज के लिए पहुंचाया गया। गृह सचिव प्रत्यय अमृत ने मृत मजदूर के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी आरबी सिंह ने कहा कि घटना में 10 मजदूर घायल हो गये हैँ। एक की मौत हो गई है। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत पुल का निर्माण गेमैन लिमिटेड कर रही है।

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet