दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं को इस बार बारिश से परेशानी नहीं होगी। दो दिनों तक यहां बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि लोगों को दिन में भी ठंड का अहसास जरूर होगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।
इस कारण ठंड जल्द आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार व सोमवार को बारिश नहीं होगी। इसलिए श्रद्धालुओं को दुर्गापूजा के दौरान प्रतिमा देखने व पूजा करने में परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि धूप-छांव के बीच ठंड का असर रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.8 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। तापमान में अब धीरे-धीरे इसी तरह गिरावट आयेगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

