बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने के लिए कल से फिजिकल टेस्ट शुरू होने जा रहा है. पटना हाई स्कूल में आयोजित होने वाले फिजिकल टेस्ट की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. पटना हाई स्कूल में रजिस्ट्रेशन के साथ दूसरे काउंटर की व्यवस्था की गई है. कल फिजिकल टेस्ट का पहला दिन है. लिहाजा कल का दिन अहम होने वाला है.

Whatsapp group Join

केन्द्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) की तरफ से आय़ोजित ये फिजिकल टेस्ट कल से शुरू होगा और 30 जनवरी तक चलेगा. दरअसल, कोरोना संक्रमण की वजह से अधिकतम 400 अभ्यर्थियों को ही बुलाया जाना है. 11 हजार 880 पदों के लिए 55 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया है. बिहार के साथ-साथ दूसरे राज्यों से भी अभ्यर्थियों की पटना पहुंचने की उम्मीद है.

इसी बीच केन्द्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) यानी सीएसबीसी ने फिजिकल टेस्ट के लिए पटना हाईस्कूल की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है. सीएसबीसी के चेयरमैन एस के द्वेदी के मुताबिक अभ्यर्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के लिए कहा गया है.

एस के द्वेदी के मुताबिक फिजिकल टेस्ट के लिए जिस तकनीक का उपयोग हो रहा है उसे RFID कहा जाता है. इसकी क्षमता रोजाना 2 हजार अभ्यर्थियों की जांच करने को लेकर है.कोरोना न फैले इसलिए हम अधिक से अधिक 400 उम्मीदवारों को रोजोना फिजिकल के लिए बुलाएंगे.

एक नजर कल से शुरू हो रहे फिजिकल टेस्ट पर

– बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल के 11 हजार 880 पदों पर बहाली

– इस साल जनवरी और मार्च में लिखित परीक्षा का आयोजन

– लिखित परीक्षा के आयोजन के बाद जुलाई में होनी थी फिजिकल टेस्ट

– कोरोना के संकमण और ट्रेन न चलने के कारण फिजिकल टेस्ट अब दिसंबर से

– 11 हजार 880 पदों के लिए 55 हजार से अधिक अभ्यर्थियों का होना है फिजिकल

– बिहार सहित दूसरे राज्यों से भी आएंगे अभ्यर्थी

– 7 जनवरी से 30 जनवरी तक होना है फिजिकल

बता दें कि 7 दिसंबर से फिजिकल कॉन्स्टेबल के लिए शुरू हो रहा है. कोरोना काल को देखते हुए सारी तैयारियां की जा रही है. हर टेबल पर सैनिटाइजर रखा जाएगा. अभ्यर्थियों से कहा गया है कि खाने-पाने की चीजें साथ लेकर आएं और परिवार के साथ नहीं आएं. सबसे अधिक भीड़ रजिस्ट्रेशन और दौड़ के दौरान होती है. लिहाजा इसमें हमारी खास नजर रहेगी.

Source : Zee News

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *