बिजली विभाग ने नई सुविधा शुरू की है। ग्राहकों को अब बकाया बिजली बिल की जानकारी के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंेगे। मोबाइल से एक मिस्ड कॉल देने पर पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए बिजली कंपनी ने 7666008833 नंबर जारी किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 378
मिस्ड कॉल होने के साथ ही बिजली कंपनी बिल से संबंधित सारी जानकारी ग्राहक को देगी। यह नंबर पूरे प्रदेश में काम करेगा। बिजली विभाग के ईई प्रशांत मंजू ने बताया कि अब ग्राहकों को बिल के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

इस संबंध में उन्होंने बताया कि मिस्ड कॉल की सुविधा उन्हीं उपभोक्ताओं को मिल सकेगी, जिनका मोबाइल नंबर बिजली कनेक्शन लेते समय या बाद में कंपनी के पास रजिस्टर्ड करवाया गया हो।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

