बिहार में शुक्रवार को 95 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6043 हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमित 34 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कटिहार में 19, मधुबनी 10, भागलपुर में 11, रोहतास 12, समस्तीपुर में 8, सहरसा में 8, बक्सर में 6, बेगूसराय में 4, अरवल में 3, भोजपुर में 3, लखीसराय में 2 नए संक्रमित मिलें।
Total Downloads: 386
3086 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए
बिहार में अबतक 3086 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें 152 मरीज पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए। डॉक्टरों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहकर कोरोना से बचाव को लेकर मास्क और सेनेटाइजर के उपयोग का निर्देश दिया। राज्य में अबतक 4143 प्रवासियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है।

अबतक 1.13 लाख सैम्पलों की हुई जांच : राज्य में अबतक 1 लाख 13 हजार 225 सैम्पलों की जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी राज्य के 32 जिलों में ट्रू नेट मशीन से कोरोना की प्रारंभिक जांच की जा रही है।

