दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। वह कई बिजनेसमैन को जाल में फंसाकर लाखों की चपत लगा चुकी थी। कभी वह नामचीन चैनल की वाइस प्रेजीडेंट बनती थी तो कभी ग्राहक। वह शॉपिंग के दौरान ऐसे चेक देती थी जो बाउंस हो जाते थे।

एडिशनल सीपी क्राइम ब्रांच राजीव रंजन ने बताया लाजपत नगर के ट्रेवल एजेंसी संचालक रवि पटेल ने 30 लाख की ठगी की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि डेढ़ महीने पहले युवती ऑफिस आई, जिसने घरेलू, अंतरराष्ट्रीय टिकट, फॉरन एक्सचेंज व होटल बुकिंग की बात कही।

उसने खुद को अंग्रेजी न्यूज चैनल की वाइस प्रेजीडेंट बताया था। 30 लाख का बिल बना था। रकम देने के नाम पर बहाने बाजी करने लगी। संबंधित चैनल में बात की तो पता मिली इस नाम की कोई महिला उनके यहां नहीं है। गूगल में नाम सर्च किया तो बताया जालसाज है।
भोपाल में जन्मी युवती, जल्द अमीर बनना चाहती थी

पुलिस को जांच में पता चला कि वह भोपाल में जन्मी है और बीटेक की पढ़ाई तीसरे वर्ष में छोड़ दी थी। 2007 से 2012 तक कुछ मीडिया संस्थान में भी नौकरी की है। उसकी ख्वाहिश जल्द अमीर बनने की थी। 2012 में उसने भोपाल में एक कारोबारी से ऑयल कैन खरीदे, लेकिन चेक बाउंस हो गए। उसे तीन महीने की जेल हो गई। इस साल मार्च में उसने भोपाल के ही अजय अग्रवाल को चार लाख 70 हजार की चपत लगाई। सोने के 14 सिक्के खरीदे और बदले में जो चेक दिए वो बाउंस हो गए। इस साल फरवरी में धीरज जैन से 21 लाख के मोबाइल खरीदे, लेकिन उसके चेक भी बाउंस हो गए। बाद में दिल्ली आ गई

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *