बेगूसराय सीट से भाकपा के प्रत्याशी व जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कन्हैया कुमार के काफिले पर बुधवार को असामाजिक तत्वों ने हमला कर िदया। साथ ही उनके जनसंपर्क अभियान को बाधित करने की कोशिश की गई। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव की सूचना पर मौके पर पुलिस ने विवाद को शांत कराया। घटना शहर के लोहियानगर मोहल्ले की है। लोकसभा चुनाव के लिए जनसंपर्क अभियान चला रहे कन्हैया कुमार लोहियानगर में रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान एक खास संगठन से जुड़े लोगों ने रास्ता अवरुद्ध कर कन्हैया के विरोध में नारेबाजी की। असामाजिक तत्वों ने काफिले को काला झंडा भी दिखाए। इस दौरान कन्हैया कुमार वापस जाओ के नारे लगाए। कन्हैया के समर्थकों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। बाद में स्थानीय लोगों के विरोध के बाद हंगामा कर रहे लोग भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही मौके पर लोहियानगर ओपी की पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुट गई। कन्हैया कुमार ने एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह के लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।

लोहियानगर रणक्षेत्र में तब्दील होते-होते बचा

कन्हैया कुमार का चुनाव प्रचार अभियान लोहियानगर रणक्षेत्र में तब्दील होते-होते बच गया। हंगामा कर रहे लोगों ने समझाने आए कुछ बुजुर्गों के साथ भी धक्का-मुक्की की। लोहियानगर ओपीध्यक्ष रामप्रताप पासवान ने कहा कि कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला किया गया है। शीध्र ही प्राथमिकी दर्ज कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष बालाजी ने की घटना की निंदा

लोहियानगर में चुनाव प्रचार के दौरान भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार के काफिले पर असामाजिक तत्वों के द्वारा हमले की निंदा जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष एन साई बालाजी ने की। आइसा राज्य सह सचिव वतन कुमार, जिलाध्यक्ष अजय कुमार, जिला सचिव अभिषेक आनंद ने कहा कि प्रशासन को इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *