पुलिस प्रशासन के ट्रैफिक प्लान को 11 मार्च से लागू किया जाएगा। रूल उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ऑन द स्पॉट फाइन वसूलेगी। नए प्लान के अनुसार खलीफाबाग चौक पर ई रिक्शा खड़ी नहीं रहेगी। इसके अलावा शहर के मुख्य चौक-चौराहे से 50 मीटर दूर ही टेंपो खड़े रहेंगे।
Total Downloads: 182
गुरुवार को एसएसपी आशीष भारती की अध्यक्षता में एसएचओ व ट्रैफिक अफसरों की ज्वाइंट बैठक में नए प्लान पर मुहर लगी। नई व्यवस्था के तहत नाथनगर से स्टेशन रूट को वन-वे किया गया है। स्टेशन आने वाले टेंपो के लौटने के रूट में बदलाव किया गया है।

स्टेशन से नाथनगर जाने के लिए एमपी द्विवेदी रोड से कोतवाली, मंदरोजा, सराय होकर टेंपो जाएंगे। टीएमबीयू से मारवाड़ी कॉलेज होते हुए टीएनबी कॉलेज के पास एनएच-80 पर टेंपो निकलेंगे। टेंपाे को 16 किलोमीटर के परमिट का हर हाल में पालन करना होगा

