भागलपुर की रहने वाली एक मॉडल ने रांची के एक मॉडलिंग स्कूल के संचालक तनवीर अख्तर पर रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में मॉडल के माता-पिता का कहना है कि तनवीर हमें लगातार जान से मारने की धमकी देता है। साथ ही वो मॉडल की मां की तस्वीर भी वायरल कर चुका है।

पिता के मुताबिक बेटी का 2019 में रांची में यश नाम के युवक से संपर्क हुआ। दोनों एक दूसरे के करीबी आए तो बेटी को पता चला कि यश का असली नाम तनवीर है। इसके बाद बेटी ने उससे नाता तोड़ लिया और कंपनी छोड़कर मुंबई चली गई।

धर्म परिवर्तन कर बनाया शादी का दबाव

मुंबई जाने के बाद उसने दूसरी मॉडलिंग कंपनी जॉइन की, लेकिन तनवीर ने वहां भी पीछा किया और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। शादी से इनकार करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देना लगा। मॉडल के पिता का कहना है कि हमारी बेटी ने वरसोवा थाने में रेप और धर्म परिवर्तन करने का केस दर्ज कराया है। सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर सीएम और पीएम मोदी से भी न्याय की गुहार लगाई है।

हम मर जाएंगे पर तनवीर से बेटी की नहीं करेंगे शादी

मॉडल की मां का कहना है कि तनवीर ने मेरी बेटी के जितने भी दोस्त थे सभी काे कॉल कर गंदे फोटो और वीडियो भेजकर परेशान कर दिया है। वह नंबर बदल-बदल कर हमें कॉल कर भद्दे कमेंट करता है। उसकी हरकत से हम लोग परेशान हैं। हम किसी भी कीमत पर अपनी बेटी की शादी उससे नहीं करेंगे। हम मर जाएंगे पर तनवीर से अपनी बेटी की शादी कतई नहीं करेंगे।

मेरा बेटा चंडीगढ़ में रहता है, तनवीर उसे भी जान से मारने की धमकी देता है। कहता है भागलपुर में मेरे पति काे भी जान से मार देगा। इसका एक ही समाधान है कि बेटी काे बोलिए कि वह हमसे शादी करे। मॉडल की मां का कहना है कि बेटी से अभी बात नहीं हाे रही है, उसकी दोस्त के नंबर पर कॉल करने पर बात होती है।

उनकी बेटी जैसे ही कोई नया नंबर लेती है ताे तनवीर काे पता चल जाता है और वह परेशान करने लगता है। इसलिए बेटी ने अपना नंबर बंद कर रखा है। तनवीर झूठा आरोप लगाकर मेरी बेटी से पैसे की डिमांड करता है या फिर शादी करने का दबाव बनाता है।

ऑटो में जान से मारनेकी कोशिश की

वहीं मॉडल के पिता ने कहा कि तनवीर ने मेरी पत्नी का भी फोटो वायरल कर दिया है। उसने 10 महीने से जीना मुश्किल कर दिया है। पूरा परिवार हर दिन घुट-घुट कर जीने काे मजबूर है। बेटी की जिद थी कि हम मॉडलिंग करें, इसलिए हम लोगों ने 2019 में उसे रांची भेजा, लेकिन यह नहीं पता था कि एक दिन ऐसी भी नौबत आएगी।

2021 के आखिर तक यश मॉडलिंग कंपनी में वह काम करती रही लेकिन 2022 में जब वह मुंबई गयी तनवीर उसे परेशान करने लगा। एक बार मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुंबई पहुंचा ऑटो रिक्शा में ही जान मारने की नीयत से गर्दन दबाने लगा। लेकिन ऑटो चालकों ने मेरी बेटी को बचा लिया। पुलिस ने उस वक्त भी मदद नहीं की।

source : Bhaskar

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *