नवगछिया – पिछले डेढ़ माह से भागलपुर, नवगछिया सहित सीमावर्ती जिले मे एनएच 31 पर लगने वाली जाम से त्राहिमाम की स्थिति पैदा हो गई है. इस भीषण जाम की स्थिति को देखते हुए भागलपुर, नवगछिया पुलिस जिले के अलावे कटिहार जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों की पिछले शुक्रवार को जाम से निपटने के लिए कुर्सेला में हुई अहम बैठक के बाद तीनों जिले की प्रशासनिक पदाधिकारियों की सहमति से बनाए गए वर्क प्लान प्रभावशाली सिद्ध हो रहा है. हालांकि आने वाले दिनों में अगर जाम की समस्या से दिल कुछ निजात मिल गया तो ही इस अभियान को सफल माना जाएगा लेकिन शनिवार को भागलपुर के विक्रमशिला सेतु से लेकर कटिहार जिले के सीमावर्ती कुर्सेला चौक तक पूरा एनएच 31 सड़क वन वे रहा.
Total Downloads: 176
जिससे कि चार चक्के के अलावे छोटी छोटी गाड़ियों की आवाजाही सुगमता से होती रही. इन प्रशासनिक पहल के फलस्वरूप तीनों जिले के आम लोगों ने राहत की सांस ली है. बताया जा रहा है कि पहले ट्रक जैसे बड़ी गाड़ियों के ओवर टेक के कारण पूरे सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी. अब गाड़ियों को ओवरटेक करने एवं जाम से निपटने के लिए विक्रमशिला सेतु से लेकर बिहपुर, नारायणपुर, खरीक, नवगछीया एवं रंगरा चौक सहित कुर्सेला तक कई पोस्ट बनाए गए हैं. जहां सैकड़ों पुलिस जवानों की तैनाती की गई है.

जगह जगह बनाए गए पोस्ट पर दोनों ओर से आने वाली गाड़ियों को रोका जा रहा है और आगे की सिग्नल मिलने के बाद बारी बारी से गाड़ियों को छोड़ा जा रहा है. यह नियम जाम से निपटने में काफी कारगर साबित हो रहा है. ओवरटेक करने एवं अनावश्यक जाम लगाने वाले ट्रकों को जप्त करने की भी कार्रवाई की जा रही है. इसी नियम के तहत पिछले शुक्रवार की शाम में रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी चौक के समीप ओवरटेक करने के जुर्म में रंगरा पुलिस ने तीन ट्रकों को जब्त किया था. तीनो ट्रक चालकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना की राशि वसूलने की प्रक्रिया चल रही है.

