भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद का फैसला आज हो जाएगा। राजद प्रत्याशी सह निर्वतमान सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और जदयू प्रत्याशी अजय कुमार मंडल के बीच मुकाबला है। इसमें से जीत किसी का हो लेकिन चुनाव परिणाम भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए इतिहास बनेगा।.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

भागलपुर लोकसभा सीट पर राजद के टिकट पर पहली बार 2014 में बुलो मंडल ने जीत दर्ज की। जदयू इस सीट पर कभी जीत दर्ज नहीं की है। 2014 के लोकसभा चुनाव में राजद का कांग्रेस के साथ, भाजपा का लोजपा और रालोसपा के साथ तथा जदयू का वामदलों के साथ गठबंधन था। .

गठबंधन के तहत जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी अबु कैसर भागलपुर सीट से चुनाव लड़े थे और 132256 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। पूर्व के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और जदयू का गठबंधन था। गठबंधन के तहत भागलपुर सीट पर भाजपा की जीत होती रही है। इस बार जीत हुई तो पहली बार भागलपुर सीट से जदयू का सांसद होगा। दोनों पार्टियों के लिए इतिहास बनाने का मौका है। हालांकि जनता दल के टिकट पर स्व. चुनचुन प्रसाद यादव यहां से तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं।

लोकसभा का चुनाव परिणाम एनडीए और महागठबंधन के विधायकों के लिए भी अग्नि परीक्षा जैसा होगा। चुनाव परिणाम का असर विधानसभा के चुनाव पर पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है। 2015 के विधानसभा चुनाव में राजद, कांग्रेस और जदयू के साथ गठबंधन था। गठबंधन के तहत जिले के सभी सीटों पर राजद, जदयू और कांग्रेस की जीत हुई थी।

भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा सीटों में बिहपुर और पीरपैंती में राजद, कहलगांव और भागलपुर में कांग्रेस और नाथनगर तथा गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में जदयू के विधायक हैं। वर्तमान में भागलपुर,कहलगांव, पीरपैंती और बिहपुर विधानसभा सीट पर महागठबंधन का कब्जा है। गुरुवार को मतगणना के बाद ही पता चलेगा किस विधायक के क्षेत्र में किस पार्टी या गठबंधन ने बढ़त बनायी। .

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet